राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने धीरज सिंह

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । समाज एवं प्रदेश हित में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा लगातार समाज को एकत्रित किया जा रहा है एवं सामाजिक युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौपी जा रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया द्वारा पुरे देश में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा का विस्तार किया जा रहा है जिसका मूल उद्देश्य समाज को एकत्रित कर राष्ट्र हित के लिये कार्य करना है।इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी विस्तार करते हुवे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कवर्धा जिला के युवा नेता एवं समाज सेवक धीरज सिंह को दी गई है।वहीं राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा द्वारा एक माह के अंदर पुरे प्रदेश में कार्यकारणी गठित करने की भी अहम जिम्मेदारी धीरज सिंह के कंधे पर ही दिया गया है।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिये गए जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा के मूल उद्देश्य राष्ट्र सेवा को मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। प्रदेश में सभी जिले के सामाजिक युवा साथियों को जोड़कर समाज हित प्रदेश हित राष्ट्र हित के लिये कार्य करने प्रेरित करेंगे एवं हर मोर्चा पर देश को सर्वोपरि मानकर उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे।उन्होंने बताया कि सभी बड़ों के मार्ग दर्शन लेकर सभी को साथ लेकर चलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।