रायपुर में आधी रात युवक और युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें से कई लोग नशे में धुत थे। कपड़ा फटने तक मारपीट हुई। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। मारपीट में युवतियों को भी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
झगड़ रहे लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद कुछ उनके दोस्त उन्हें अलग करने की कोशिश भी करते रहे।
बताया जाता है कि घटना महादेवघाट के पास की है। देर रात कुछ युवतियां और युवक घूमने गए थे। अधिकांश युवतियां पार्टी वियर में थीं। इस दौरान आसपास के कुछ लड़के भी आ गए।
बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।

- June 6, 2025
रायपुर में आधी रात युवक युवतियों के बीच ढिशुम,ढिशुम…सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
- by Ruchi Verma