दुर्ग । छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा में स्तिथ माँ दुर्गा मंदिर के 12 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर आज 9वे दिन बाजे, गाजे, झांकी, घोड़ी, बग्गी, आतिशबाजी के साथ माता जी को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें विशेष रूप से पूरे जिले में पहेली बार महाराष्ट्र से दुर्ग आये जगदंब ढोलताशा पथक, वर्धा ने धूम मचा दी..

समिति के योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर के 12वे वार्षिक उत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर पूरे 9 दिवस विशेष आयोजन किये गए, 12वे वार्षिकोत्सव के समापन में माता जी की ऐतहासिक पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें इस वर्ष महाराष्ट्र वर्धा से महिला एवं पुरुष ढोलताशा पथक द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गयी, पूर्व में प्रिंट एवं सोशल मीडिया में लोगो को सूचना मिलने से भारी मात्रा में महिलाएं पुरुष, युवा, युवतियां बच्चे शामिल हुए.
माता जी की पालकी यात्रा सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर गंजपारा से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, फरिश्ता काम्प्लेक्स, गुजराती धर्मशाला, तमेरपारा कंकालिन चौक, चंडी चौक, शिवपारा सिद्धार्थ नगर से होते हुए माँ दुर्गा मंदिर पहुँची..
शोभायात्रा में माता जी की पालकी के साथ साथ, श्री राम दरबार की चलित झांकी, राष्ट्रीय बैंड पार्टी, जस झांकी, घोड़ी, बग्गी साथ साथ रही, महिला पुरुष ढोलताशा ग्रुप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा,
बंटी शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र से आये जगदबं ढोलताशा पथक वर्धा के कलाकार सुबह 7 बजे स्पेशल बस से दुर्ग पहुँचे सर्व प्रथम शिवनाथ नदी पुल पुलगांव में समित्ति द्वारा दुर्ग में प्रवेश पर ढोलताशा ग्रुप के सभी कलाकारों का स्वागत किया गया, शोभायात्रा सँध्या 5 बजे मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ की गयी जिसमें सबसे पहले माता के दरबार के सामने सभी बाजा ग्रुप ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी फिर शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में शहर में अलग अलग स्थानों में विभिन्न समाज, राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन के लोगों ने पालकी का भव्य स्वागत किया जिसमें अग्रवाल सेवा मंडल, माहेश्वरी समाज, ब्राम्हण समाज, गुजराती समाज, जैन समाज, चैम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग, महाराष्ट्र मंडल, चंडी मंदिर समिति, सिद्धार्थ नगर समित्ति, श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति, ने शोभायात्रा के विभिन्न स्थानों में शरबत, पोहा, बिस्किट, फल, पानी, स्वल्पाहार, फलाहार, गुल्फ़ी, आइसक्रीम आदि सामाग्री का वितरण किया साथ ही साथ फूलों की वर्षा, आतिशबाजी के साथ माता जी की पालकी का पूरे नगर में स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में विशेष रुप से विजय बघेल (सांसद, दुर्ग) अरुण वोरा (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) राजेन्द्र साहू, प्रदेश मंत्री कांग्रेस कमेटी, धीरज बाकलीवाल (महापौर) देवेंद्र चन्देल, प्रकाश साँखला, प्रहलाद रूंगटा, राजेंद्र शर्मा, विजय मनहरे, गोपाल शर्मा, नवल अग्रवाल, किशोर जैन, दीपक चावड़ा, अजय शर्मा, अशोक राठी, राजेश शर्मा, बसन्त शर्मा, विजय मनहरे, महेश टावरी, मनोज भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रहलाद रूंगटा, अरुण सिंह, नितेश साहू, गोविंद राज नायडू, अजय मिश्रा, ऋषभ जैन, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा पिंकी गुप्ता, विकाश पुरोहित, शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, गौरव शर्मा, अनिरुद्ध उपाध्याय, तारणी ढीमर, सरिता शर्मा, अनिता अग्रवाल, सरोज जोशी, संगीता शर्मा, ममता टावरी, मनीषा राठी, इंदु भूतड़ा, नीलू पण्डा, अर्चला शर्मा, चंचल शर्मा, नीलू पण्डा, सुमन शर्मा, किरण शर्मा, दीपक धर्मगुढी, रवि राजपूत, एवं समित्ति के सदस्य और शहर धर्मप्रेमी तैयारी में जुटे रहे।





