नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी बेलरगांव मंडल के सभी मोर्चा पदाधिकारीयों के लिए बुधवार को साहू सदन बेलरगांव में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ इसके बाद मंडल के वरिष्ठ जनों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ प्रशिक्षण महाअभियान के मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,कैश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत और जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बताते हुए कहा कि कंप्यूटर स्मार्टफोन इंटरनेट और सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया अधिक सरल सुलभ और प्रभावी बनती है प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म डाउनलोड कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण पूरा किया तथा प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, पन्नालाल मरकाम, मौसमी मंडावी,जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, बेलर मंडल सहप्रभारी राकेश चौबे,महामंत्री दीपक साहू, मोनू साहू, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, सेवा निवृत्त डा.एस.के.नाग,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, मीडिया प्रभारी उमेंद्र दीवान, महिला मौर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी ठाकरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष वैद कुमार गंजीर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष महेन्द्र साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अक्तू ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,विमल मंडावी,भुवनदास मानिकपुरी, चुम्मन साहू,लिलबंर साहू,मनोहर सोनवानी,खेमन साहू,इंदल नेताम,कमल सेन,कैशांत गुप्ता, उमेश मानिकपुरी, प्रकाश साहू, लोकेश मानिकपुरी, रामसिंह मरकाम, हेमलता यादव, धन्नू साहू, शंभूनाथ साहू, राधेश्याम नाग, सोहनलाल साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







