दिनेश को बनाया गया कुंडा क्षेत्र का प्रभारी,जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए सौंपी जिम्मेदारी


पंडरिया-जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में निर्णय लेते हुए कुंडा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी अनुभवी कांग्रेस नेता दिनेश कोशरिया को सौंपी है।पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।दिनेश कोशरिया लंबे समय से राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे लगातार जनपद पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए पहचाने जाते हैं।वर्तमान में मैनपुरा से जनपद सदस्य हैं।ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सामाजिक रूप से भी वे शसक्त है।समाज मे उनकी गहरी पैठ है।जो कुंडा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।श्री कोशरिया पूर्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य भी रह चुके हैं।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, पिछड़े और वंचित वर्गों के हितों के लिए प्रभावी पहल की थी। यही अनुभव अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि दिनेश कोशरिया के नेतृत्व में कुंडा ब्लॉक में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति के साथ उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के लिए एक मजबूत और दूरगामी कदम माना जा रहा है।कुंडा क्षेत्र में सत्ता तक पहुंचने में सतनामी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।