रामकथा व शाकम्भरी जयंती में शामिल हुए दिनेश


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम सिरमागुड़ा में भव्य श्रीराम कथा व हरदिहा पटेल समाज द्वारा मां शाकंभरी महोत्सव  का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र क्रमांक 24 के जनपद सदस्य व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के सदस्य दिनेश कोशरिया शामिल हुए।पूजा अर्चना कर क्षेत्र व समाज की लोगों की खुशहाली की कामना की।उन्होंने पटेल समाज के लोगों से मुलाकात कर पटेल समाज को सरल व सीधा बताया तथा कहा कि पटेल समाज लोगों को हमेशा सेवा और सहयोग प्रदान करता है।इस दौरान झुलसिग पटेल,कन्हैया पटेल,लाला पटेल,विरेन्द्र पटेल,अवधेश पटेल,लाला पटेल,शंकर पटेल,छन्नू पटेल,संजय पटेल,प्रवीण पटेल,पारस पटेल,आशू पटेल,ललित पटेल,भिखम पटेल,पटेल समाज पड़की कला के ग्रामीण उपस्थित थे।