अंडा। शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा(ख) दुर्ग में दिव्यांग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी के अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने अध्यक्षीय उदबोधन प्रस्तुत करते हुए दिव्यांग दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे शाला के दिव्यांग व्याख्याता गण शिवनारायण देवांगन”आस”, मनोज कुमार गुप्ता व उमा राठौड़ कार्यरत है जो अध्यापन के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी रहते है इनके काम को देखकर नही लगता कि दिव्यांग है हम सबको गर्व है कि ये हमारे शाला को गौरवान्वित कर रहे है।

तदपश्चात प्राचार्य व सभी लोगों ने मिलकर व्याख्याता जीवविज्ञान शिवनारायण देवांगन “आस”, व्याख्याता वाणिज्य मनोज कुमार गुप्ता व व्याख्याता अंगेजी उमा राठौड़ को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया वही शाला में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थी राजेश्वरी निषाद, वेदांत सिन्हा, चंदन, कुणाल निर्मलकर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिवनारायण देवांगन”आस” व उमा राठौड़ ने अपना विचार साझा करते हुए कहा कभी भी हमें अपने आत्मविश्वास को कम नहीं करना चाहिए व दिव्यांगता को कमजोरी न बनने दे और दिव्यांगों को देखकर अपमानित करने के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भिनेश्वरी साहू व्याख्याता वाणिज्य व आभार प्रदर्शन सरस्वती श्रीवास्तव व्याख्याता संस्कृत ने किया।
इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक मंच में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए जिसमे॔ व्याख्यातागण शशीकला चन्द्राकर, खुशबू जैमिनी, ममता देवांगन, सरस्वती श्रीवास्तव, शारदा साहू, भिनेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक अभिलाषा साहू, मीना रावटे, आकाश दुबे प्रमुख है।






