समाज के जरूरतमंदों के लिए आपदा राहत कोष एवं वेलफेयर ट्रस्ट समिति- केशरवानी प्रदेश अध्यक्ष निलेश


(राहत छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग भिलाई ने मनाई महर्षि कश्यप जयंती)

दुर्ग :- रविवार को छत्तीसगढ़ केशरवानी समाज दुर्ग भिलाई ने दुर्ग स्टेशन के सामने इंडियन कॉफी हाउस,के बैठक हॉल में महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के श्री विमल गुप्ता एवं श्रीमती सीमा गुप्ता ने समाज के उपस्थित बंधुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित केशरवानी समाज के अध्यक्ष श्री निलेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री घनश्याम केशरवानी का स्वागत नगर सभा अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता तत्पश्चात संरक्षक श्री सूर्यकांत गुप्ता, श्री सुनील गुप्ता, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (डिप्टी कलेक्टर दुर्ग),श्री बांके बिहारी केशरवानी द्वारा तथा उपाध्यक्ष श्री घनश्याम केशरवानी और संरक्षक श्री भानूप्रकाश केशरवानी का स्वागत सचिव श्री विमल गुप्ता, श्री महीप गुप्ता, श्री अनूप गुप्ता, द्वारा किया गया। स्वागत की इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश को श्रीफल वाले साल से श्री आनंद गुप्ता ने तथा उपाध्यक्ष श्री घनश्याम का श्री राजीव केशरवानी , श्री सूर्यकांत, ने किया। दुर्ग समाज के संरक्षक श्री भानु प्रकाश का स्वागत श्री महीप गुप्ता ने, श्री सूर्यकांत का स्वागत श्री राजीव ने, श्री आनंद गुप्ता का स्वागत श्री स्वयं प्रकाश ने किया।प्रदेश महिला सभा के उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका गुप्ता का स्वागत श्रीमती अन्नपूर्णा द्वारा, एवं श्रीमती मंजू गुप्ता का स्वागत श्रीमती स्वीटी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता केशरवानी ने करते हुए, मुख्यतिथियों के स्वागत उपरांत महर्षि कश्यप जी की पूजा,आरती ,गणेश वंदना,के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज की होनहार बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य , गणेश वंदना कर सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश ने सामाजिक एकता,शिक्षा,पर समाज की सामाजिक, आर्थिक,सांस्कृतिक उन्नति पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समाज वेलफेयर ट्रस्ट और आपदा राहत कोष का गठन कर समाज के कमजोर लोगों को राहत देने का कार्य कर रहा है। उपाध्यक्ष श्री घनश्याम केशरवानी ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में समाज को संगठित करने सहित उत्थान हेतु विविध क्रियाकलापों की जानकारी दी। उद्बोधन की कड़ी में समाज के संरक्षक श्री सूर्यकांत एवं प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (डिप्टी कलेक्टर) ने भी प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समाज हित में किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के आव्हान पर केशरवानी छत्तीसगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो और गरीब बच्चों की सहायता हेतु 25000.-25000/- की सहयोग राशि देकर आजीवन सदस्य बनने हेतु श्री सूर्यकांत गुप्ता सेवानिवृत्त जीएसटी अधिकारी, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर दुर्ग,एवं श्री स्वयं प्रकाश गुप्ता बीएसपी अधिकारी ने सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि वेलफेयर ट्रस्ट में श्रीमती सारिका गुप्ता, श्रीमती पद्मिनी एवं श्री मुकेश गुप्ता पहले से ही सक्रिय सदस्य है।
केशरवानी समाज के अध्यक्ष श्री निलेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री घनश्याम केशरवानी ने अपने इस कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद में पदोन्नत हुए समाज के श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा तिलक लगाकर सम्मान किया तथा शुभकानाएं दी। साथ ही विगत दिनों प्रदेश तरुण सभा द्वारा कोरबा में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में जो प्रतिभावान बच्चे शामिल नहीं हो पाए थे उन प्रतिभावान बच्चों को इस मंच के माध्यम से प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतिभावान सामाजिक बच्चे जिनका सम्मान किया गया उनमें अपूर्वा गुप्ता पिता नवीन गुप्ता, प्रणव गुप्ता पिता प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, आयुषी गुप्ता पिता महीप गुप्ता,
अर्चना गुप्ता पिता विमल गुप्ता का नाम शामिल है।
कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आनंद गुप्ता, सहित श्रीमती सारिका गुप्ता,श्रीमती मंजू नवीन गुप्ता, श्रीमती सरिता सुनिल गुप्ता, श्रीमती सुमित्रा भानु प्रकाश गुप्ता,श्रीमती सुरेखा सूर्यकांत गुप्ता,श्रीमती सुषमा महीप गुप्ता, श्रीमती दीक्षा प्रफुल्ल गुप्ता, श्रीमती अन्नपूर्णा स्वयं प्रकाश,श्रीमती सीमा विमल गुप्ता, श्रीमती संगीता बांके बिहारी, श्रीमती मीना राजीव केशरवानी, श्रीमती सोनल अनूप गुप्ता, श्रीमती स्वीटी केशरवानी, अर्चना गुप्ता, स्तुति गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, प्रणव गुप्ता , परी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी रही