अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है- देव देशमुख



निकुम/ ग्राम निकुम भाटापारा में देव देशमुख द्वारा स्कूली बच्चों को छू लो आसमा थीम पर परीक्षा में सफलता के लिए मोटिवेशन कार्यक्रम जिसमें बच्चों ने सतरंगी छटा बिखेरी, वही प्रतिभा शाली, मेधावी बच्चों का सम्मान वही बारहवीं के स्टूडेंट्स को बिदाई दी गई हुआ, इस अवसर पर देव देशमुख सर ने कहा अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है, क्योंकि अनुशासन का अर्थ है अपने समय का सही प्रबंधन करना और एक नियमित दिनचर्या का पालन करना।जब आप अनुशासन में रहते हैं, तो आप अपने लक्ष्यों की ओर संगठित तरीके से बढ़ते हैं। नियमित रूप से पढ़ाई करना, समय पर सोना और जागना, और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, ये सब अनुशासन का हिस्सा हैं। सभी बच्चे पूरी लगन से पढ़े समय समय पर मेधावी बच्चों को सम्मान होगा/वही ग्राम पंचायत निकुम सरपंच भागवत पटेल ने कहा कि निकुम अंचल से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बच्चों को मिल रही है , वही बच्चों को उनकी मंजिल मिल रही है, वही अतिथियो द्वारा  बच्चों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर पेमेंद्र साहू,
दुलेश्वरी देशमुख उप सरपंच गोपेंद्र साहू,  दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन रहे/