रानीतराई।पाटन ब्लॉक के किसानों को धान विक्रय के लिए लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आज धान खरीदी केंद्र केसरा की स्थिति का जायजा लेने दुर्ग जिप के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,सरपंच डॉ ईश्वर निषाद,सोसायटी विधायक प्रतिनिधि तेजराम सिन्हा ने किसानों से चर्चा करते हुए आप सबके हित की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लगातार लड़ रही है।वर्तमान परिस्थिति में केसरा में प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट 1400 क्विंटल से बढ़ाकर 1700 क्विंटल किया गया है,अभी धान की खरीदी सिर्फ 30%ही हो पाई है।यहां पर प्रतिदिन की लिमिट और बढ़ाने की आवश्यकता है,साथ ही अगर परिवहन चालू नहीं हुआ तो 4 दिन खरीदी बंद करना पड़ सकता है।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने एसडीएम श्री ध्रुव को केंद्र की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द निराकरण करने की मांग की।उन्होंने आज सभी खरीदी केंद्र में तालाबंदी करने का निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित था,लेकिन शासन प्रशासन से बातचीत से समस्या का निदान के आश्वासन पर स्थगित किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि किसानो की किसी भी तकलीफों के लिए कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा साथ खड़ी रहेगी।सुचारू व्यवस्था संचालित नहीं होने पर अन्नदाताओं के साथ आंदोलन,धरना प्रदर्शन किया जाएगा,जिसके लिए शासन,प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
इस दौरान सोहन जोशी जोन प्रभारी,गजानंद सिन्हा,शिवकुमार साहू,मदनलाल यादव, गुहाराम सिन्हा,कमलेश पटेल,सागर सिन्हा,खेमलाल सिन्हा,चेतन ठाकुर,कुलेश्वर ठाकुर,इंद्रकुमार साहू,राजेंद्र सिन्हा,सहायक प्रबंधक गैंद लाल गजेंद्र सहित किसान बंधु मौजूद थे।







