परीक्षा पे चर्चा : सेजस जामगांव आर के विद्यार्थियों ने सुना परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम


पाटन।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम जामगांव आर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा के 9 वें संस्करण का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यालय में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से प्राथमिक विभाग, पूर्व माध्यमिक विभाग तथा उच्चतर माध्यमिक विभाग के दोनों माध्यम के विद्यार्थियों के लिए किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ाई ,खेल के साथ-साथ संस्कार को भी जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारित व्यक्ति ही अच्छे समाज और अच्छे देश का निर्माण कर सकता है ।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की परीक्षा को डर नहीं चुनौती के रूप में स्वीकार करें और विषय की पूरी तैयारी करके परीक्षा रूपी डर को परास्त करें ।उन्होंने परीक्षा में चर्चा में अनुशासन को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अनुशासित रहकर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं ।आज के विद्यार्थी समाज में अच्छे नागरिक बनकर विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को ध्यान से सुना और उनके निर्देशों को मानते हुए निडर होकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ,श्रीमती चेतन ठाकुर, एस .आर .ठाकुर, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) सी. एल .साहू ,प्रधान पाठक( प्राथमिक) श्रीमती खैरून निशा खान सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।