धमधा।परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के अंतर्गत शुक्रवार को संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा ,जिला दुर्ग अंतर्गत मिडिल स्कूल पेंड्रीतराई,सेमरिया, प्राथमिक शाला कोकड़ी, पेंड्रीतराई,सेमरिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव मार्गदर्शन सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, जीवन और खेल के संतुलन का महत्व समझाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत जीवन ही नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि यदि परिवार में कोई बच्चा तेज है, तो उससे प्रतिस्पर्धा करने के बजाय उससे सीखने की कोशिश करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का मेरा सपना आप सभी के जीवन और भविष्य से जुड़ा है, और इसे साकार करने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। आज हम सब मिलकर अपने प्रयासों से विकसित भारत का लक्ष्य क्यों नहीं हासिल कर सकते। कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्षो , सदस्यों, पालकों की उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकुल प्रभारी श्री मती किरण सिंह, संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,संगीता पाटिल, राजश्री बोस,रीना साहू,संध्या दत्ता, देवेन्द्र कुमार देवांगन,कमलेश कुमार ताम्रकार, रीतू बघेल,अजय कुमार तिग्गा, गीतांजली साहू, नीरजा सिंह,बिंदु टंडन,प्रधान पाठक दिप्ती किरण तिर्की,मिताली दास, थानसिंह चुरेंद्र,खिलेंद्र बघेल, अनरजीत राय,संतोष कुमार पात्रे,काशीनाथ सिंह,कुलदीप देशमुख, भरत साहू, हेमशंकर देवांगन,आरती देवांगन,सावित्री महिलांग, मिथलेश कुमार जायसवाल,शाला के कर्मचारियों, सहितछात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।







