नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा



नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम  ने आज नई दिल्ली में आयोजित न्याय योजना कार्यक्रम के तहत देश के नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के उत्थान, अधिकारों के संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विक्रांत भूरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम , छत्तीसगढ़ के विभिन्न आदिवासी विधायक, पूर्व विधायक एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
बैठक में अंबिका मरकाम जी ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से संबंधित शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भूमि अधिकार एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और इन विषयों पर विस्तृत सुझाव एवं तथ्य  राहुल गांधी जी के समक्ष रखे।
राहुल गांधी जी ने गहनता से सभी विषयों को सुना एवं अपने विचार साझा करते हुए आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी समाज के अधिकारों एवं विकास के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
अंत में अंबिका मरकाम  ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की ओर से राहुल गांधी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार की चर्चाएँ निश्चित रूप से समाज के हित में सकारात्मक परिणाम लाएँगी।