पाटन।पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम रुही में पानी पाउच को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ओम प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने पान ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पानी पाउच मांगा। पाउच समाप्त होने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दो युवकों ने उसका कॉलर पकड़ लिया, गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और अन्य वस्तु से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पाटन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






