रास्ता मांगने को लेकर हुई विवाद , 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की दी धमकी, दिवाल को भी तोड़ दिया, उतई थाना में मामला दर्ज


पाटन। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गांव के ही जयराम यादव ने आवेदक हरे राम यादव के साथ गाली गलौच किया। उसके बाद जान से मारने की धमकींदे हुए पास में ही दीवार  निर्माणाधीन था उसे धक्का देकर गिरा दिया। इससे आवेदक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उतई थाना में दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर आरोपित जयराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार के ठाकुर पारा देवांगन खादान के पास रहने वाले हरे राम यादव ने उतई थाना में सूचना दी है कि जब वे घर में तब गांव के ही जयराम यादव उनके घर पहुंचे। रास्ता मांगने के नाम पर विवाद हुआ। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और जयराम ने गाली गलौच किया। इसके बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग हरे राम को जान से मारने की धमकी देते हुए पास में ही हरे राम के घर बन रहे निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को धक्का मारकर तोड़ दिया गया। जिसकी सूचना उतई थाना में दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही हैं ।