सिनियर सिटीजन द्वारा बैगा आदिवासियों को कम्बल का किया गया वितरण

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । सीनियर सिटीजन संघ कवर्धा,पण्डरिया,मुंगेली द्वारा रविवार को ब्लाक के वनांचल ग्राम बिरहुलडीह में बैगा आदिवासियों को कंबल,साड़ी, स्कूल ड्रेस, गर्म कपडे़ व बिस्कुट सीनियर सिटीजन पदाधिकारियों द्वारा सेवा परमो धर्म की सोच पर प्रदान किया गया।इस दौरान सामाजिक संगठन सभी वरिष्ठजनों का सम्मान, ग्राम प्रमुखों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष मदन तंबोली, सुखीराम चंद्रवंशी उपाध्यक्ष, सचिव चन्द्रहास सिंह ठाकुर , बलदाऊ प्रसाद सोनी कोषाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एस.एस. जैन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष नऐ साल के शुरुआत में किया जाता है। हर माह सभी वरिष्ठ सीनियर सिटीजन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा वृद्धजनों हेतु करुणा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस संस्था के श्याम सुंदर मिश्रा, जगदीश जायसवाल, नरेन्द्र ठाकुर, मिट्ठू गुप्ता द्वारा विशेष योगदान दिया गया।