भारत स्काउट्स एवं गाइडड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ द्वारा कोड़ापुरी के रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र का वितरण


पंडरिया। भारत स्काउट्स एवं गाइडड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ द्वारा जिला स्तरीय रोवर रेंजर वरिष्ठ स्काउट एवं गाइड समागम एवं प्राकृतिक शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्फी घाटी में 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक किया गया ।इस शिविर में बच्चों को देशभक्ति, एकता,अनुशासन पाठ,प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, अध्ययन,नैतिक शिक्षा, आत्मनिर्भरता इत्यादि की संदेश को सिखाया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे स्काउट मास्टर मनराखन बर्मन ने बताया कि इस प्रकार की आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व देशभक्ति जैसी भावनाएं विकसित होती है। कार्यक्रम में शामिल सभी रोवर रेंजर्स को संस्था के प्राचार्य बसंत डोरे ने प्रमाण पत्र वितरित किया और कहा कि आप सभी ऐसे ही देशभक्ति व एकता की सूत्र में शामिल होकर विद्यालय का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र चंद्राकर शैलेष तिवारी, सुनील पात्रे,गुरप्रीत सिंह,श्रवण साहूऔर समस्त पालकों ने भी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।