पाटन । दानवीर भामाशाह दाऊ रामचन्द साहू के 89 वी जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में देवेन्द्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पँचायत पाटन के तत्वाधान में मरीजो को फल व समोसे का वितरण किया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र चन्द्रवंशी ने दाऊ रामचन्द साहू जी के कार्यो को याद करते हुए कहा कि सादगी जीवन शैली समय के पाबन्द औऱ जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। बच्चो की शिक्षा व्यवस्था के लिए दाऊ रामचन्द साहू ने पाटन शासकीय स्कूल को 50 एकड़ से ज्यादा जमीन दान किये। साथ ही अन्य स्कूलों में समेशा उनका योगदान बना रहा। जनकल्याण समिति के सदस्य युगल किशोर आडिल ने कहा कि दानवीर भामा साह पुरस्कार से सम्मानित दाऊ रामचन्द साहू सभी वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है, दाऊ के प्रेरणादायक हमेशा याद किया जाएगा। संत स्वरूपा रामचन्द साहू द्वारा किया गया कार्य लोगो को जनकल्याण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है कार्यक्रम में दाऊ रामचन्द साहू के सुपुत्र देव् साहू व जनकल्याण समिति के सदस्य मनोज साहू राकेश आडिल मोती बघेल मारुति वैष्णव दुष्यन्त वर्मा जितेश वर्मा निलमनी वर्मा राजदेवांगन चुम्मन सिन्हा मनोज वर्मा संकर नाग अशोक साहू जागेस्वर देशलहरा ईशांत आडिल उत्कर्ष आडिल उपस्थित थे।