प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन युवा मोर्चा बेलर मंडल के नेतृत्व में कन्या छात्रावास कसपुर में कॉपी-पेन और बिस्किट का वितरण

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल बेलरगांव के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम कन्या छात्रावास कसपुर में आयोजित हुआ, जहां छात्रावास में रहने वाली सभी बच्चियों को निःशुल्क कॉपी, पेन और बिस्किट का वितरण कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

बच्चियों में दिखा उत्साह
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बच्चियों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना की। कॉपी-पेन पाकर छात्रावास की बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करना ही सच्ची सेवा है।”

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा,जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन,युवा मोर्चा के अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहु, युवा कार्यकर्ता धन्नू साहु, अधिक्षिका कुसुमलता कुर्रे, सिस्टर यादव मेड़म सहित महिला समूह की कार्यकर्ता और स्कूली बच्ची बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।