जन समस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड,ई -श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण, 122 आवेदन मिले जिसमे 40 मौके पर निराकृत

दल्लीराजहरा। राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के छठवें दिन वार्ड क्रमांक 14, व 15 के लिए आयोजित शिविर वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक दुर्गा मंच मैं आयोजित की गई l
जन समस्या निवारण शिविर में लोगों ने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के साहू ने अधिकारी कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई करने सुनिश्चित की l
शिविर में 46 राजस्व विभाग से संबंधित, 41 लोक निर्माण विभाग से संबंधित, 2 पेंशन विभाग से संबंधित, 7 स्वच्छता विभाग से संबंधित, 5 प्रधानमंत्री आवास से संबंधित,10
ई -श्रम कार्ड से संबंधित एवं 11आयुष्मान कार्ड से संबंधित इस प्रकार कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए l
इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा 40 आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण करते हुए शिविर में राशन कार्ड, ई -श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया l
जन समस्या निवारण शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के साहू,वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश सिन्हा, पूर्व पार्षद रामजतन भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l