नित्य प्रकाश सिंह
खैरागढ़। जिला एवं सर्किल महिला लोधी समाज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन वन चेतना केंद्र मन गटा में किया गया। जिसमे विधायक एवं जिला लोधी समाज के अध्यक्ष श्री मति यशोदा नीलाम्बर वर्मा की उपस्थिति में मनाया गया।कार्यक्रम में शामिल महिलाओं द्वारा सावन झूला का कार्यक्रम किया गया। श्रीमती वर्मा ने कहा की महिला लोधी समाज द्वारा प्रति वर्ष होली मिलन दीपावली मिलन सावन महोत्सव का आयोजन लगातार करते आ रहे है इसलिए आज भी हम वन चेतना केंद्र मन गटा में हर्षोल्लास के साथ मनाए है मैं चाहती हूं कि हर वर्ष हम ऐसे ही आयोजन करते रहे हैं और महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने अपने क्षेत्र की महिलाओं को जोड़ने का कार्य करे समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भागीदारी देने अपील की ।उपरांत श्रीमती यशोदा वर्मा ने अपने सदस्यों को धन्यवाद देते कहा मुझे मेरे विधानसभा चुनाव में तन मन धन से सहयोग किये उसके लिये धन्यवाद कर आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सर्किल अध्यक्ष छुईखदान कविता जंघेल,सर्किल अध्यक्ष गंडई धनेश्वरी जंघेल, सर्किल अध्यक्ष घुमका फूलमति वर्मा,जिला महिला लोधी समाज उपाध्यक्ष प्रमिला चन्देल, द्रौपति वर्मा,सहसचिव पुष्पा जंघेल,तारा वर्मा,सरोज वर्मा,प्रदेश महासचिव प्रियंका जंघेल,सगनी वर्मा,ललिता वर्मा,मोतिम वर्मा,सीमा वर्मा,बसंती वर्मा पूर्णिमा वर्मा,जमुना वर्मा,सुशीला वर्मा,मीनाक्षी वर्मा,शीतल वर्मा,अन्नपूर्णा वर्मा,कांति जंघेल, शारदा जंघेल,धनवंतीन जंघेल,सहित अन्य शामिल रहे।