पाटन। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सत्र 2026-28 के आम निर्वाचन में व्यवहार न्यायालय पाटन के वरिष्ठ अधिवक्ता केशव वर्मा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत पर पाटन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ता शेखर वर्मा, दिनेश वर्मा, राजेश ठाकुर, नीलकमल कुलदीप, धनेश वर्मा, जे.पी. वर्मा, देवेंद्र साहू, लखनवर साहू, अजय मेघराम, मिरशेद शुक्ला, भूषण लाल साहू, तुलसीराम देवांगन, पीतलराम देवांगन, सुजल देवांगन, रामेश्वर मेघराम, गौतम यादव, लखन यादव, गीता साहू, तारिणी यादव, तृजना जंघेली, हेमवती सहित अनेक अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।







