पाटन। सभापति जनपद पंचायत पाटन प्रणव शर्मा अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगा के आश्रित ग्राम गभरा के तालाब में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य का निरीक्षण करने हेतु पहुंचकर उपस्थित सभी ग्रामीणों का हाल चाल जाना और ग्रामीणों की समस्याओं और मांग को उनके बीच पेड़ के नीचे बैठकर सुना एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जन हित में चलाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर की जानकारी दिए साथ ही पूर्व में आवेदन करने से छूट गये लोगों को अपने मांग एवं शिकायतों की आवेदन पत्र सादा कागज में बनाकर देने एवं प्राप्त आवेदन को आगामी सुशासन तिहार शिविर में जमा करने की जानकारी दिए।






