दुर्ग । अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को श्रीलंका में 13 से 23 नवंबर तक आयोजित कामनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का कोच बनाए जाने पर जिला शतरंज संघ दुर्ग के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की । जिला शतरंज संघ के संरक्षक प्रवीण भाई आड़तिया, डॉ राहुल गुलाटी ,अशोक राठी ,प्रहलाद रुंगटा, एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्याय दिनेश जैन, ललित वर्मा , मोरध्वज चन्द्राकर,एस के भगत, दिनेश नालोडे,सचिव मिथिलेश बंजारे कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी सह सचिव रॉकी देवांगन,संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी,जवाहर राजपूत ,राजकुमार ताम्रकार ,अजय राय ,दिव्यांशु उपाध्याय, महेश दास ने किरण अग्रवाल को उनके निवास स्थान जाकर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय शतरंज टीम बहुत ही बेहतर प्रदर्शन करेगी।किरण अग्रवाल प्रदेश की मात्र महिला शतरंज खिलाड़ी है जिसे वूमेन फिडे मास्टर का टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदत्त किया गया है। लगभग 15 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी है।इनकी उपलब्धियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1986 में उन्हें विक्रम अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

ईश्वर सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला शतरंज संघ दुर्ग






