जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने बेमेतरा जिलें के समितियों का किया निरीक्षण

दुर्ग । जिला सह. केंद्रीय बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने बेमेतरा जिले के विभिन्न समितियों का दौरा किया। पहले धमधा ब्लाक के समिति गए। वहां उनके प्रथम आगमन पर समिति के कर्मचारियों एवं जन-प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद वे ननकट्ठी समिति का निरीक्षण किया। उन्होने अब तक के धान खरीदी की और गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ संचालक रविप्रकाश ताम्रकार उपस्थित थे। उपके बाद धमधा धान उपार्जन केंद्र में साहू का स्वागत किया गया। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे नवागढ की बदनारा समिति एवं कुरा समिति में कृषक सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए साहू ने शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही वहां के किसानों को किसी भी समस्या का त्वरित निदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है निरंतर विभिन्न योजनाओं द्वारा कृषकों का सम्मान किया जा रहा है। कृषकों को धान खरीदी में सुविधा देने हेतु नई समितियां खोली गई। टोकन तुहंर द्वार के माध्यम से किसान अब घर बैठे टोकन कटा सकता है। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतीक स्वराज समिति के तरफ से प्रत्येक गांव के एक – एक किसानो को साल एवं श्री फल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे, उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, समितियों के अध्यक्ष, जन प्रतिनिधि एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

वापसी में राजेंद्र साहू ने बेमेतरा में भारत माता चौक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए जहां पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा जी ने उनका स्वागत किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्राओं को साहू जी द्वारा सम्मानित किया गया। बेमेतरा प्रोमोशन के दौरान साहू जी द्वारा बैंक के नोडल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जहां उनका जनप्रतिनिधियों एवं बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही बेमेतरा के पूर्व विधायक स्व.चेतन सिंह वर्मा ने भी सौजन्य मुलाकात की।