विशाल पदयात्रा एवं जनसभा की सफलता पर जिला संयोजक महापौर रामू रोहरा ने जताया आभार…भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सहयोग को बताया संगठन की शक्ति

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ” विशाल पदयात्रा एवं जनसभा की सफलता पर जिला संयोजक एवं महापौर श्री रामू रोहरा ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

महापौर श्री रोहरा ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एमआईसी सदस्यों, पार्षदगण, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में शामिल नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने उत्साह, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से तय होती है। आप सभी का सहयोग, स्नेह और विश्वास ही संगठन की असली ताकत है।

महापौर श्री रोहरा ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया।