दुर्ग। जिला दुर्ग ऑल ड्राईवर एसोसिऐशन 9 जनवरी से एक बार फिर से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू करने वाले है। एक बार फिर ट्रेको के पहिए थम जायेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला दुर्ग ऑल ड्राईवर एसोसिऐशन के अध्यक्ष भोजराम नागराज ने बताया की हमारी मांगों पर शासन प्रशासन गंभीरता नही दिखा रही है। उन्होंने बताया की प्रदेश संगठन के आह्वान पर 9 जनवरी से फिर से आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया की संगठन के राष्ट्रीय स्तर के तथा राज्य स्तर के पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर शासन प्रशासन से चर्चा किया। लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं आया। भोजराज ने हिट एंड रन कानून को काला कानून बताया है।







