जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा कर्यक्रम का कुथरेल स्कूल में हुआ समापन….जिला सीईओ ने किया सम्मानित

अंडा। ग्राम पंचायत कुथरेल में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन जिला स्तरीय आयोजन शा.उ.मा.शाला कुथरेल के प्रांगण में किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन का कार्यक्रम स्वच्छता पखवाडा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाना था। 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती एवं लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा जिला स्तरीय का कार्यक्रम ग्राम पंचायत कुथरेल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता के लिए गली भ्रम कर जागरूकता संदेश दिया गया।

स्वच्छता कार्यक्रम के लिए आस-पास ग्रामीण महिला समूह द्वारा बढ़चर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा एवं महिला समूह द्वारा दिया गया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता रंगोली एवं स्वच्छता प्रसंग प्रस्तुत किया गया। गांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण एवं अन्य गांव से आये हुए स्वसहायता समूह की महिलाओं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत से स्वच्छता समूह वाली दीदीओं जैकेट एवं स्वच्छता कीट देकर सम्मान किया गया।

किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड श्रीमती कांतीबाला प्रधान मंत्री जन औषधी की संचालिका के द्वारा महावारी स्वच्छता के लिए सेनेटरी पैड देकर जागरूकता किया गया। दुर्ग ग्रामीण के विधायक माननीय ललित चंद्राकर द्वारा कार्यक्रम अध्यक्षता किया गया। साथ में स्वच्छता पखवाड़ा में ग्रामीण जन के साथ स्वच्छता शपथ का दिलाकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया।स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुथरेल को जिला पंचायत सीईओ.व्दारा सम्मान किया गया।


गांव का विकास सबका विकास सरपंच राजश्री प्रेरणा चंद्राकर , इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ग्रामीणों को स्वच्छता संदेश के लिए उद्बोधन दिया गया साथ में ग्राम पंचायत कुथरेल सरपंच श्रीमती राजश्री चंद्राकर के द्वारा गांव स्वच्छताकार्यों के लिए पंचायत को उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख पूर्व सभापति प्रदीप कुमार चंद्राकर, उपसरंच लोमश चंद्राकर , टिकाराम साहू,अजीत चंद्राकर, तारकेश्वर चंद्राकार, चुम्मन चंद्राकर समस्त पंचगण, मितानिन, बिहान समूह के अंतर्गत कार्यरत महिला अध्यक्ष, पीआरपी प्रभा साहू एफएल सदस्य पूर्णिमा साहू, ग्राम संगठन के अध्यक्ष संगीता चंद्राकर छत्तीसगढ़ मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार कौशिक ढ़ालसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, पुनीतराम सेन प्रदेश प्रभारी एवं समस्त संगठन के सदस्य गण संगठन द्वारा सम्मान कार्यक्रम किया गया।

श्रीफल, मोमेन्टो (शील्ड), साल से हरिराम सेन चित्रकार भिलाई, रघुनाथ जी शिक्षक समाजसेवी, पूजा चंद्राकर जज एवं वृद्धजन सम्मान महिलाओं को श्रीफल साड़ी देकर संगठन द्वारा सम्मान किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा का कार्यक्रम ग्रामीणजन एवं स्कूली शिक्षकों द्वारा अन्य पद पर कार्यरत जनपद स्तर के शासकीय कर्मचारी के संरक्षण में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सफल पूर्वक ग्राम पंचायत कुथरेल पंचायती स्तर सरपंच द्वारा आयोजन किया गया।