मजदूर कल्याण श्रमिक संघ की जिला स्तरीय आमसभा 28 मार्च को, पाटन में होगा वार्षिक सम्मेलन


पाटन।
मजदूर कल्याण श्रमिक संघ पाटन, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में 28 मार्च 2026, शनिवार को जिला स्तरीय आमसभा एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पाटन स्थित कार्यालय भवन परिसर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पीछे आयोजित होगा।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि सम्मेलन में जिले भर से श्रमिकों एवं संघ के सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी उपस्थितजनों के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी रखी गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कमल वर्मा (प्रांताध्यक्ष, राजपत्रित अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री यादोराम जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
संघ के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रमिकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।