जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न,विधायक भावना बोहरा ने विजयी खिलाड़ियों को किया पुरुस्कृत

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम केशलीगोड़ान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता “केशलीगोड़ान प्रीमियर लीग 2026” का समापन सोमवार को सम्पन्न हुआ,जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी अत्यंत ही आवश्यक हैं, यह हमें अपनी शारीरिक क्षमताओं को जानने व हमारे अन्दर प्रतिस्पर्धा के भाव को भी जागृत करती है, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत ही आवश्यक है।उन्होंने हमेशा ऐसे आयोजन होते रहने की बात कहते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन आपसी भाईचारा,सहभागिता तथा उनके शरीर के लिए आवश्यक है।