जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता कल विवेकानंद सभागार में,
प्रथम स्थान आने वाले मंडली को मिलेगा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता शामिल होने का मौका


दुर्ग। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने का अभिनय प्रयत्न संस्कृति विभाग छ.ग. शासन के द्वारा किया जा रहा है ,इसी तारमन्य में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद सभागार दुर्ग में दिनांक 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे रखा गया है। जिसमें जिला दुर्ग अंतर्गत जनपद पंचायत ,नगर निगम,नगर पंचायत के क्षेत्रीय रामायण मानस मंडलियों में से चयनित विजेता रामायण मानस मंडलियों के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें दुर्ग जनपद से ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी,धमधा से गुरु कृपा भजन संस्था मानस परिवार बोरी एवम पाटन जनपद से शील सिंधु राघव मानस मंडली परसाही की मंडली के साथ प्रतियोगिता होगी ।इनमे से जो भी मंडली प्रथम स्थान प्राप्त करती है तो उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे, अध्यक्षता विधायक एवम अध्यक्ष छ. ग.स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन विशेष अतिथि विधायक भिलाई देवेंद्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालनी रिवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अशोक साहू , अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख,अध्यक्ष ज. प.पाटन राम बाई सिन्हा , अध्यक्ष ज. प धमधा सरस्वती रात्रे उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश भगत ने दी।