दुर्ग, भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देश के परिपालन में जिले में 21 जून 2025 को ’योगा संगम’ एवं ’हरित योग’ थीम पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया जाना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन खालसा पब्लिक स्कूल परिसर दुर्ग में प्रातः 7 से 7.45 बजे के मध्य किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र/छात्रायें, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी व समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकारों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।

- June 19, 2025
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खालसा पब्लिक स्कूल परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम
- by Ruchi Verma