पाटन। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज पाटन के अटारी स्थित स्वर्गीय खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में वर वधु के पक्ष के अलावा पाटन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मुख्य रूप से नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य दिनेश साहू ,जनपद सदस्य अंशु रजक सहित नगर के पार्षद गणमान्य जनपद सदस्य गण भी शामिल हुए। आज एक समय ऐसा आया जब जनपद सदस्य दिनेश साहू एवं अंशु रजक ने कन्या विवाह में शामिल वधू पक्ष की तरफ से अपने आप को वधू का भाई बनाकर उनका कन्यादान भी किया इस दृश्य काफी देखने लगता है सभी ने इसकी सराहना की।








