पाटन। जनपद सदस्य अंशु रजक ने झिट् के निस्तारी तालाब में हो रहे अवैध रूप से मुरूम उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधीश दुर्ग को पत्र भी लिखा है। बता दे की अंशु रजक के साथ कुछ ग्राम बीती रात को तालाब में जो मुरूम खनन हो रहा था वहा पर जाकर बंद करने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना रात्रि को ही जिलाधीश दुर्ग को दी इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ने तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। फिर अम्लेश्वर थाना में जेसीबी को खड़ी कराई गई है। लेकिन एक दिन होने के बाद भी अभी तक जेसीबी पर माइनिंग विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक माइनिंग या फिर राजस्व विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है इसे लेकर जमकर चर्चा है।







