पाटन: जनपद सदस्यों ने नवपदस्थ सीईओ से की सौजन्य भेंट, ग्राम सभा की तैयारियों पर हुई चर्चा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से मंगलवार को जनपद सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों सहित आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की तैयारियों और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

जनपद सदस्यों ने ग्राम सभा को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव भी रखे। वहीं सीईओ ने जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर पंचायतों के विकास और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश साहू, आनंद बघेल, भास्कर वर्मा, उर्वशी वर्मा, रश्मि वर्मा, उर्वशी साहू, राकेश आदिल, वेद प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।