मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाने निकली जनपद के अधिकारी कर्मचारी, पंचायत सचिव संघ सहित बिहान ग्रुप के महिला समूह भूल गया यातायात नियम का पाठ, बगैर हेलमेट पहने चलाते रहे रैली में बाइक


पाटन। जनपद पंचायत पाटन से आज मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में जनपद पंचायत पाटन के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों के सचिव सहित बिहान समूह के महिला सदस्य शामिल हुए। इस रैली में सबसे पहले जनपद पंचायत में मतदान जागरूकता का शपथ लिया गया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई इस बाइक रैली में शामिल आधे से ज्यादा लोग बगैर हेलमेट के थे। वही कुछ लोगो ने यातायात नियम जागरूकता का परिचय देते हुए हेलमेट का उपयोग भी किया।