ज़िला पंचायत सीइओ अश्विनी देवांगन ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का महाभियान शिविर का किया निरीक्षण

दुर्ग । जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने जा रहे है, इसी क्रम में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और 19 जनवरी को टीकाकारण का महाभियान चलाया जाएगा। अश्विनी देवांगन सीईओं जिला पंचायत दुर्ग ने ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। सीईओं देवांगन द्वारा ग्राम पंचायत जेवरा के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत समोदा के स्कुल एवं ग्राम पंचायत कचांदुर के स्वस्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण केन्द्र में पहुंच कर वैक्सीनेशन की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि वैक्सीनेशन में तीन वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है जिसमें पहले वे वर्ग जो फ्रटलाइन वर्कर है और 60 साल से अधिक हैं ।दुसरा वर्ग वो है, जिन्होने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कुल के 15 साल से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी करवाई जा रही है ताकि लोग कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।