जनपद पंचायत सभापति ने 6 लाख 15 हजार स्वीकृत कार्यों का किया भूमिपूजन…अर्जुनी में सीसीरोड निर्माण, नाली निर्माण ,बोर खनन ,पाईपलाईन विस्तार समतलीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

अर्जुनी। जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी के वार्ड क्रमांक 12 में जनपद पंचायत सभापति वेदेश्वरी त्रिलोक यादव ने सीसीरोड निर्माण, नाली निर्माण, बोर खनन पाईपलाईन विस्तार समतलीकरण कार्य का भूमिपूजन किया । उक्त निर्माण कार्यों के लिए जनपद पंचायत निधि अंतर्गत 6 लाख 15 हजार की स्वीकृत राशि प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि जनपद पंचायत निधि द्वारा स्वीकृत कार्य बोर खनन पाईप लाईन विस्तार सोनू यादव के घर के पास स्वीकृत राशि 1लाख93 हजार नाली निर्माण कार्य पुनीत साहू से परदेशी के घर तक 1 लाख 93 हजार सीसी रोड निर्माण कार्य मनहरण साहू से भैयाराम के घर तक एक लाख 14 हजार 629 रुपये समतलीकरण कार्य सामुदायिक भवन के सामने 1 लाख 14 हजार 629 रुपये का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिलापंचायत सभापति गीता डोमन वर्मा, जिला पंचायत सभापति ईशान वैष्णव, जनपद सभापति वेदेश्वरी त्रिलोक यादव, सरपंच कविता भगेला ध्रुव, सचिव राजेश साहू, सरपंच प्रतिनिधि सुखराम ध्रुव, उमेश जैन पूर्व जनपद सदस्य, चित्ररेखा साहू जिलामंत्री भाजपा, गंगा प्रसाद यदु, पूर्व सरपंच प्रमोद जैन, परनिया साहू, मालतीसाहू राधेश्याम साहू, सचिन सोनी, ओमकाश साहू, प्रेम साहू, विजय साहू, विजय वर्मा, जीवन साहू, सहित वार्ड पंचगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।