जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकार ने दी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं


पाटन क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हेली पर्व के अवसर पर नीलम राजेश चंद्राकार, सभापति, जिला पंचायत दुर्ग ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि हेली पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
सभापति श्रीमती चंद्राकार ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं तथा सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करें।