संजय साहू
अंडा। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से कोलिहापुरी निवाशी आशा विक्की मिश्रा ने आज पहला नामांकन दाखिल किया, गौरतलब है कि आशा वर्तमान जनपद सभापति ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा की धर्मपत्नी है।

उल्लेखनीय है कि आशा विभिन्न महिला समूह में कार्य कर रही है जिससे महिलाओं में आशा मिश्रा की गहरी पकड़ है। उनके द्वारा दूसरा नामांकन क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओं के साथ 3 फरवरी को पुनः प्रस्तुत किया जाएगा। आशा मिश्रा को कांग्रेस से अधिकृत करने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता वे लगातार कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निर्वहन करते आ रही है। आज उनके नामांकन में केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल, टिकेश्वरी लाल देशमुख जनपद सभापति, रिवेंद्र यादव, विक्की मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।