पाटन। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू का कांग्रेस में पहला दिन काफी अहम रहा। सीएम हाउस रायपुर से वे सीधे पाटन एव जामगांव आर में आयोजित बैठक में शामिल हुवे। मोनू साहू कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर के साथ पाटन पहुंचे। इसके बाद वे जामगांव आर भी गए। दोनों जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोनू साहू का जोशीला स्वागत कर कांग्रेस शामिल होने पर शुभकामनाये दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, हरीश ठाकुर, युगल आदिल, जनपद उपाध्याह देवेंद्र चन्द्रवँशी, ईश्वरी वर्मा, सोमेश चन्द्राकर, जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, रूपेंद्र शुक्ला, रमन टिकरिहा, कमलेश नेताम, नीरज सोनी, लीलाधर वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप, लीलेश वर्मा, प्रशांत शुक्ला, कमल वर्मा, आभाष दुबे, धर्मेंद्र साहू, कमलेश मिश्रा, सन्तोष वर्मा, राकेश आदिल, दिनेश साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

- July 24, 2022