भाठापारा। विधानसभा के ग्राम रोहरा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बालिका दिवस और महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका अभिनव यदु थी। अध्यता विवेक अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष ने किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवम अतिथियों द्वारा महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजना के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ लेकर जींवन स्तर को कैसे और सुधारा जा सकता है उसकी जानकारी दी गईं। उसके उपरांत भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं के उत्साहवर्ध के लिए स्वयं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यदु ने विभिन्न खेलो हिस्सा लिया,उपस्थित महिलाओं ने मुख्यातिथि के साथ भूपेश सरकार के प्रति आभार जताया।







