

अवगत हो त्रि स्तरीय पंचायती राज की सभी इकाई ग्राम पंचायत ,जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर अलग अलग वर्गों में बेहतर कार्य करने वाले संस्था को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाता रहा है किंतु गत दो साल वैश्विक महामारी कोरोना के कारण श्रेष्ठ कार्य करने वाले पंचायतों को सम्मानित नही किया जा सका ।
इस साल वर्ष 2021 22 के लिये पंचायतो के राष्ट्रीय पुरस्कार की हाल ही में भारत सरकार के विभाग ने घोषणा की और पंचायत दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 88वें मन की बात कार्यक्रम जम्मू कश्मीर के साम्भा से वर्चुअल पुरस्कार व सम्मान दिया गया जिसके लिए पुरस्कृत पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित करवाया गया ।इसी तारतम्य ने दुर्ग जिला को ग्राम पंचायत स्तर पर दुर्ग जनपद के ग्राम पंचायत जेवरा एवं जनपद स्तर पर जनपद पंचायत पाटन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
दुर्ग जिले को दो दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना पंचायती राज व्यवस्था में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों सहित शासन ,प्रशासनके लिए गौरव की बात है। आज के आयोजित सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेंद्र यादव ने कहा कि जेवरा पंचायत को मिले पुरस्कार दुर्ग जनपद सहित जिले के लिए उपलब्धि और सम्मान की बात है साथ ही यह पुरस्कार जी पी डी पी हमर गांव हमर योजना के लिए चयन किया गया है और योजना बनाने का दायित्व ग्राम सभा तथा स्थानीय ग्रामीणों की आनेवाले समय मे विकास किस तरह कौन कौन से काम को लिया जाना है का प्रस्ताव पारित करते है इसलिए ज्यादा बधाई गांव वालों को बनाता है। जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने कहा कि जेवरा पंचायत को पुरस्कार मिलना जनपद और सरपंचो का सम्मान है इस पुरस्कार से जनपद और जिले के अनेक पंचायतो व जनप्रतिनिधियों को जनेसवा के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुचाने तथा विकास को बेहतर ढंग से करने प्रेरित करेगा ।
आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश भगत ,करारोपण अधिकारी ध्रुव ,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ ,जनपद सदस्य कृष्णमूर्ति यादव ,प्रीति वैष्णव ,नोहर साहू ,भुनेश्वरी रिझझन ठाकुर ,भाना बाई ठाकुर ,सरपंच प्रतिनिधि पप्पू देशमुख ,मनोज चंद्राकर ,उपसरपंच तेजकुमार साहू ,पंच मोहनी गौतम सचिव दुबे , ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।






