

अवगत हो प्रदेश सरकार के द्वारा जिला के सभी गांवो में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए राजस्व समाधान शिविर 17 मई से 10 जून 2022 तक लगाया जा रहा है जिसके माध्यम से आम ग्रामीण किसान फौती नामान्तरण ,प्रमाणीकरण ,ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर ,जीर्णशीर्ण ऋण पुस्तिका ,अविवादित आपसी बटवारा जैसे कार्यो का मौके पर ही निपटारा किया जाना है।
इसी तारतम्य में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भेडसर शिविर में पटवारी देवराज साहू ने ग्रामीणों के द्वारा फौती, नामान्तरण ,बटवारा ,राशनकार्ड सत्यापन ,नलकूप खनन प्रमाण पत्र व नक्शा खसरा सहित दर्जन भर आवेदनो का निराकरण किया गया ।इसी प्रकार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कोटनी राजस्व समाधान शिविर में ग्रामीणों का अच्छा उत्साह देखने को मिला जंहा पर महिला आवेदकों की ज्यादा उपस्थिति रही ।यंहा भी किसानों द्वारा विभिन्न समस्याओं के मामले सामने आए जिसका निदान स्थानीय पटवारी आलोक अग्रवाल द्वारा आवेदनों के पंजीकरण कर किया गया और शिविर में अतिरिक्त तहसीलदार प्रेरणा राजपूत भी मौजूद रहकर ग्रामीणों के दिक्कतों का निदान किया ।ग्राम के आदिवासी किसान नम्मू लाल ठाकुर , अलखराम गोंड ,गोविंद कुमार ठाकुर के खराब हो चुके ऋण पुस्तिका नया बनाकर शिविर स्थल में ही जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि यादव के हाथों प्रदाय किया गया ।कोटनी के दशकों से शिवनाथ नदी के तट पर निवासरत रिगरी व गोस्वामी परिवार को मध्यप्रदेश सरकार के समय 30 वर्षीय पट्टा भु अधिकार प्रमाण पत्र होने के बावजूद वर्तमान में प्रचलित भूमि का पट्टा अधिकार देने के शासकीय योजनाओं से वंचित किये जाने को भी संज्ञान में लिया गया और विभागीय स्तर पर किया जा सकता है इस सम्बंध में अतिरिक्त तहसीलदार से चर्चा कर यथोचित समाधान किये जाने का निर्देश दिया गया।
शिविर में जनपद सदस्य नोहर साहू,सरपंच सागर देशमुख ,सरपंच मनोज साहू ,डॉ देशमुख ,चितेश गौतम ,पूर्व सरपंच चेतन देशमुख ,कीर्तन यादव ,संजय गौतम सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





