कोडिया में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेंद्र यादव

दुर्गग्रामीण । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विधिवत तरीके से किया गया। शाला के प्राचार्य अनिल गुप्ता द्वारा शैक्षिक गतिविधियों एवं उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत एवं योगिता चंद्राकर कृषि सभापति जिला पंचायत विशेष अतिथि राकेश हिरवानी कृषि सभापति जनपद सदस्य उपस्थित हुए।

अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम के लिए बधाई देते हुए पढ़ाई के साथ गतिविधियों को करने के लिए प्रोत्साहित किया। योगिता चंद्राकर एवं राकेश हिरवानी ने विद्यालय की समस्याओं की जानकारी हासिल कर उसके निवारण हेतु आश्वस्त किया। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष भरत लाल चंद्राकर सदस्य मलेश निषाद एवं संकुल अंतर्गत प्रधान पाठक कोडिया आरती राम साहू प्रधान पाठक कोडिया सुधा रानी प्रधान पाठक भानपुरी रत्ना मिश्रा प्रधान पाठक प्रायमरी महेश राम साहू प्रधान पाठक प्रायमरी कोकड़ी संदीप कु यादव द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कर किताब एवं कॉपी का वितरण किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने हेतु डॉ सरोज साहू द्वारा रंगोली चित्रकला एवं मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया था। इस समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ रुपमती साहू द्वारा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा फल घोषित किया गया एवं उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में उच्च अंक प्राप्त कर जिन विद्यार्थियों ने वाणिज्य निकाय में प्रवेश लिया निभा रानी मधु द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ सरोज साहू एवं शीला चंद्रा द्वारा दिया गया। आभार प्रदर्शन भवानी सिंह देशमुख ने किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी महावीर चंद्राकर शिक्षक स्टाफ वरिष्ठ व्याख्या श्रीमती नीलमणि उज्वने पी के देवांगन दानेश्वरी सिंहा वेदिका साहू रीना पिलोडिया हर्षा ताम्रकार समीर भेलवा वीरेंद्र गजपाल त्रिलोकी साहू सुनील डडसेना एवं संकुल के विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक उपस्थित थे।