दुर्ग। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव को चंदूलाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरू नगर भिलाई से रॉयपुर ले जाने की तैयारी पूरी।
दस मिनट में ग्रीन कारीडोर से राजधानी रवाना होने की खबर है स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव की तबीयत आज 4 अप्रेल की सुबह 10 बजे दुर्ग स्थित उनके बहन के यहाँ अचानक उल्टी के बाद बिगड़ी। चन्दू लाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरु नगर में ईलाज का प्रयास किया गया।लेकिन स्थिति बेहद गभीर होने पर उन्हें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राजधानी रॉयपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल रवाना किया जा रहा है।श्रीमती यादव की तबियत बिगडने पर उन्हें देखने जनप्रतिनिधियों का हुजूम अस्पताल मे लग गया है।उनके सीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की जा रही है।

- April 4, 2023
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग शालिनी यादव की तबियत अचानक बिगड़ी, ग्रीन कारीडोर बनाकर ले जाया जाएगा रायपुर
- by Balram Yadu