जिपं अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क “रीपा” कार्य का किया निरीक्षण

अंडा । छत्तीसगढ़ शासन की ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के साथ ही गांव में ही गांव के लोगों जिसमे युवा को लघु उद्योग लगाने प्रेरित कर रोजगार के अवसर प्रदान करना,स्व सहायता समूह के महिलाओ के लिए आजीविका के अवसर के माध्यम से अतिरिक्त आय का साधन विकसित किया जाने के मकसद से महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना प्रारंभ किया गया है। दुर्ग जिले के तीनों ब्लॉक में चार चार ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव विकासखंड के अंजोरा ,चंदखुरी और कातरो में रीपा के प्रारंभिक चरण के कार्यो का जायजा लेने पहुंची। ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निर्माण लागत प्रत्येक इकाई का लगभग दो करोड़ रुपये में किया जाना है जिसमे ₹ 40 – 40 लाख की लागत से दो बड़ा शेड ,सुरक्षा के लिए आहाता ,उच्च क्षमता का सीमेंटेड रोड ,सहित पानी बिजली का भी व्यवस्था दी जावेगी।अधोसंरचना विकसित करने के तहत अंजोरा ,चंदखुरी गौठान में शुरुवाती शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है वही कातरो का कारण आहाता निर्माण चल रहा है और शेड निर्माण की तैयारी में ले आउट मिल चुका है।

अध्यक्ष शालिनी यादव द्वारा कार्य स्थल पर योजना का प्राकलन की प्रति रखने, सूचना फलक लगाने,योजना का सहित प्रचार प्रसार संबंधित ग्लो साईन बोर्ड लगाने तथा गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश उपस्थित उपयंत्रियों ,सरपंच सचिव को दिया गया।ग्रामीण औद्योगिक पार्क निरीक्षण अवसर पर जनपद सदस्य दीपिका चन्द्राकर ,अंजोरा सरपंच संगीता माखन साहू ,गौठान अध्यक्ष मुकेश साहू ,चंदखुरी सरपंच हेमलता देशमुख ,गौठान अध्यक्ष मनोज चन्द्राकर ,कातरो सरपंच मंजू यदु ,गौठान अध्यक्ष पदुम गजपाल ,सुरेश निर्मलकर ,खिलेंद्र निर्मलकर ,डिप्टी कलेक्टर ध्रुव ,अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सी के सोने ,उपयंत्री शशांक राठौर ,सचिव कामिनी चंद्राकर ,यामिनी देवांगन पंच गण मौजूद रहे।