जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने जड़ा विरोधियों के मुंह मे ताला, चुनाव में मिली सफलता

नित्य प्रकाश सिंह

खैरागढ़।।चंद दिनों पहले खैरागढ़ निकाय चुनाव में सत्ता सरकार होने के बाद भी कांग्रेस 20वार्ड में महज 10वार्ड में जीत हासिल कर पाई।बुधवार को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र क्रमांक 19 खजरी अंतरगत जनपद सदस्य के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र मिश्रा ने 11बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी डोमार लोधी को 9बूथों में अपना परचम लहराया।5हजार 429मतदाताओं वाले क्षेत्र में 4हजार 2ने मतदान में हिस्सा लिया।अंतिम परिणाम में भाजपा के शैलेंद्र मिश्रा को 2126,कांग्रेस के डोमार लोधी को 783 और एक अन्य को 656वोट मिला, शैलेंद्र 1348वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए।जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के अनुपस्थिति में भी खैरागढ़ भाजपा के समस्त कार्यकर्ता विक्रांत बन कर सत्ता सरकार में काबिज कांग्रेस के धुरंधरों को पटखनी देने में सफल रहे।