भंसुली(के) में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि में शामिल हुए ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल रही है भूपेश सरकार- अशोक साहू

रानितराई । ग्राम भंसुली(के)में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 74 वे पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम गौठान एवं सुयश नवयुवक मंडल प्रागंण में गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बापूजी की जीवनी को याद किया गया।

इस अवसर पर गौठान में वृक्षारोपण भी किया गया।

प्रमुख रूप से अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप पाटन,श्री मति तुलसी डहरिया सरपंच, कमलेश साहू उपसरपंच,दिनेश साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस,यशवंत साहू अध्यक्ष गौठान समिति की उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गोपाल साहू,देवेन्द्र साहू,पवन साहू,ईश्वर साहू,गंगा साहू, मेहत्तर डहरिया,उमाशंकर साहू,मधु साहू,देवकी साहू,शशि निर्मल,चेतन ठाकुर, डेरहा साहू,ओंकार देवांगन, प्रेमू साहू,जयश्री साहू,राधेश्याम देवांगन पंच सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।