तेलीगुंडरा में सड़क दुर्घटना में मृत युवती के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू और बीसीसी कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम


पाटन। ग्राम तेली गुंडरा में आज सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो है। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की खबर लगते ही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जाम गांव आर के कोषाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम के प्रतिनिधि कमलेश नेताम ने परिजन से बात किया। दोनो जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख जताया है। मृतक के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। घटना को काफी दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।